Monday, October 19th, 2026

आसाराम के आश्रम से चांदी की चरण पादुका हुई चोरी

  इंदौर
 इंदौर के खंडवा रोड पर स्थित आसाराम बापू के आश्रम से चोरों ने उनकी चांदी की चरण पादुका चुरा ली है। चोर आश्रम परिसर से चंदन के पेड़ भी काटकर ले गए। चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना सोमवार रात की है। आश्रम के मैनेजर मुकेश पटेल के मुताबिक 18 जनवरी की रात 12 बजे के आसपास चोर आश्रम में घुसे थे। उन्होंने पहले आसाराम की चरण पादुका चुराई और फिर चंदन के पेड़ भी काटकर ले गए। मैनेजर ने यह भी बताया कि बीते एक महीने से आश्रम से करीब-करीब रोज चंदन के पेड़ों की कटाई हो रही है, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ रहे।

सीसीटीवी में चेहरा स्पष्ट नहीं
आश्रम परिसर में एक पेड़ के नीचे आसाराम की बैठक बनी है जहां उनकी चरण पादुका रखी होती थी। चोर अंधेरे में आश्रम में घुसे और उसे उठा ले गए। उन्होंने चोरी को इतनी सावधानी से अंजाम दिया कि सीसीटीवी में उनका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा।

 

#चरण पादुका

Source : Agency

पाठको की राय